रूट मार्च के लिए तैयार पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
आरसी मिशन के सरायकाइयां से निकलने वाला लाट साहब का जुलूस सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। यह मिश्रित आबादी के बीच से निकलता है। पुलिस को यहां पर अधिक पसीना बहाना पड़ता है। इसलिए यहां पर ड्रोन कैमरे के जरिये छतों की निगहबानी की जाएगी। छतों पर पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी।
पुराने वीडियो देख खामियां दूर कर रहे अफसर
पुलिस के अधिकारियों ने जुलूस को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया। अफसरों ने पुराने वीडियो देखे हैं। इसमें पिछली खामियों की समीक्षा करते हुए उन्हें दुरुस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।
बिजली निगम की दो टीमें गठित
होली के जुलूस के लिए बिजली निगम ने दो टीमों का गठन कर लिया है। एक टीम में तीन कर्मियों को रखा गया। यह कर्मचारी जुलूस के शुरू होने पर संबंधित क्षेत्र के उपकेंद्र से संपर्क साधकर सप्लाई को बंद कराएंगे, जिससे हादसे से बचा जा सकें। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार ने बताया कि जुलूस को लेकर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को कवर्ड कराने के साथ ही सर्विस केबल को ऊंचा कराने का काम शुरू कर दिया है।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि लाट साहब के जुलूस को लेकर तैयारी कर ली गई। सुरक्षा कर्मियों की मांग की गई। उम्मीद है कि पर्याप्त फोर्स मिल जाएगा। अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।