फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो दिन के बाद आएंगे कुशाग्र के परिजन... पुलिस से प्रगति की लेंगे जानकारी

Fri, 11 Oct 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर निवासी एमबीबीएस के छात्र कुशाग्र प्रताप सिंह की मौत के मामले में परिजन रविवार को शाहजहांपुर आएंगे। पुलिस के अधिकारियों से मिलकर जांच की प्रगति की जानकारी लेंगे। चचेरे भाई सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नगर फेज-1 के एमआईजी 35 निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र कुशाग्र प्रताप सिंह वरुण अर्जुन कॉलेज में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। रविवार को संदिग्ध हालात में उनका शव हॉस्टल के बाहर पड़ा मिला था। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कुशाग्र के चचेरे भाई सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि अभी अंतिम संस्कार किया है। दो दिन बाद रविवार को वे शाहजहांपुर आकर पुलिस के अधिकारियों से मिलेंगे। उनसे मौत की विवेचना के बारे में जानकारी लेंगे। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

आत्महत्या नहीं कर सकता भाई, हत्या की
-सूरज प्रताप सिंह ने एक बार फिर से दोहराया कि कुशाग्र बचपन से हॉस्टल में रहा है। लखनऊ में रहकर पढ़ाई की। वह मानसिक रूप से दबाव में भी नहीं था। महंगे कॉलेज में प्रवेश दिलाया था। रुपयों की कमी भी नहीं होने दी जाती थी। ऐसे में वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या कर शव को लाकर डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें