फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लेखपाल के साथ कोटेदार के भाई ने की मारपीट, अभिलेख फाड़े

Fri, 09 Jun 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। सदर तहसील के लेखपाल बबलू सिंह के साथ अजीजपुर जिगनेरा गांव निवासी रामाधार ने मारपीट की। आरोप है कि कोटेदार का भाई रामाधार खाद्यान्न वितरण प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराना चाहता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बबलू सिंह के मुताबिक छह मई को वह गांव धरनीधर में चकमार्ग का सीमांकन कर रहे थे। उनके पास अजीजपुर जिगनेरा के कोटेदार के भाई रामाधार का फोन आया। इसके बाद वह बाइक से मौके पर आ गया और धमकाने लगा। उनकी ड्यूटी नहीं होने के कारण हस्ताक्षर करने से मना किया था। इससे नाराज होकर रामाधार ने अभद्रता करते हुए मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें