शाहजहांपुर। खेत की रखवाली कर रहे मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी कोटेदार मदनपाल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। राजकीय मेडिकल काॅलेज से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।
घायल के परिजन ने बताया कि गेहूं की रखवाली करते समय तीन लोगों ने गोली मारी है। कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि मदनपाल का उपचार चल रहा है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।