फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट : नए पुल के स्थल चयन के लिए किया मुआयना

Sat, 05 Oct 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कोलाघाट पुल की रूपरेखा तैयार करते सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। बहगुल और रामगंगा नदियों पर कोलाघाट पर नया पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने जगह को चिह्नित करने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। अनुमान है कि नया पुल मौजूदा पुल से करीब 20 मीटर पूरब दिशा में बनेगा।
विज्ञापन


निर्माण में 167 करोड़ की लागत आएगी। कोलाघाट पर बना 1800 मीटर लंबा पुराना पुल 29 नवंबर 2021 को एक पिलर धंस जाने से तीन टुकड़ों में बंट गया था। मरम्मत के बाद इस पुल पर केवल बाइक व पैदल यात्रियों को ही निकलने की अनुमति है। आवागमन की भारी समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोलाघाट पर नए पुल के निर्माण की मंजूरी दी है। नए टू लेन पुल की लंबाई भी वर्तमान पुल के बराबर रहेगी। नए पुल के लिए मौजूदा पुल के लिए बनी एप्रोच रोड ही काम करेगी।
पुल बनाने के स्थान चयन के लिए मौके पर पहुंची टीम में लोक निर्माण विभाग बरेली के अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद, शाहजहांपुर से एक्सईएन रथिन सिन्हा, सेतु निगम महाप्रबंधक केएन ओझा, परियोजना प्रबंधक फरहान वाजिद, प्रबंधक सेतु निगम लखनऊ विजेंद्र कुमार, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम के साथ कई अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें