फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर चार घंटों में कई बार लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा दशहरा पर पर्व स्नान के लिए ढाई घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से कोलाघाट पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह और दोपहर में कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

कोलाघाट के पुराने पुल पर भारी चार पहिया वाहनाें की आवाजाही रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगवाए हैं। इस कारण पुल से केवल दोपहिया और चार पहिया हल्के वाहन गुजरते हैं। पर्व स्नान के लिए श्रद्धालु दो और चार पहिया वाहनों से घाट जाने के लिए निकले। अधिक वाहन होने के कारण 11ः00 बजे से अपराह्न तीन बजे के बाद तक पुल पर कई बार जाम लगा। इससे गर्मी झेलने के कारण बाइक सवार बेहाल दिखे। मौके पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नहीं थे। श्रद्धालु खुद रास्ता बनाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। इसपर लोगों ने खासा नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें