भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गुंवारी गांव में नाना के घर घूमने आया 14 वर्षीय अमोस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर के नाना सूबेदार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। सूबेदार के अनुसार, उनका नाती अमोस करीब एक माह पहले हरिद्वार से उनके घर आया था। शुक्रवार को दोपहर वह अचानक घर से कहीं चला गया। तब से नहीं लौटा। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश कराई जा रही है। संवाद