फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर निगम की मेहरबानी... रात में जागकर भरना पड़ रहा पानी

Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के बाहरी मोहल्लों में नगर निगम पानी मुहैया नहीं करा पा रहा। सुबह-शाम पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में मोहल्लों में पानी का संकट भयावह हो गया है। हालात ये हैं कि लोगों को पानी भरने के लिए रात में दो बजे से चार बजे तक जागना पड़ रहा है। जल निगम के अधिकारी भी त्वरित हल निकालने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद लोगों को बेहतर व्यवस्था मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दिक्कतें जस की तस हैं। भीषण गर्मी में जलालनगर क्षेत्र के अंतिम छोर पर रहने वाले लोग पानी को तरस रहे हैं। मोहल्ला एमनजई, निसरजई, ढाका ताल और तराई इलाके में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं।
खास बात यह है कि मोहल्लों में लगे अधिकतर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इसके चलते मोहल्लों में पानी की किल्लत बन गई। लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। आमतौर पर सुबह व शाम में आने वाली सप्लाई लोगों को नहीं मिल रही है। जिसके चलते लोगों को आधी रात के बाद तक पानी भरने के लिए जागना पड़ रहा है। देर रात में पानी की सप्लाई मिलने से
विज्ञापन

लोगों को जागना पड़ रहा है।

- बाहरी क्षेत्रों में कुछ समस्या आ रही है। पानी की खपत बढ़ने से इन इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। रात में एक पंप खुला रहने के कारण पानी की सप्लाई मिल जाती है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है। - सूरज प्रजापति, जेई जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें