फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र के दो सालों ने की थी मेहराजन की हत्या

Fri, 16 Feb 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा निवासी मेहराजन की हत्या उसके पुत्र वसीम के दो सालों ने मिलकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि मुरादपुर निवासी मेहराजन के पति शफ्फी की मौत हो चुकी थी। मेहराजन घर में अकेले रहती थी, जबकि उसके पांच पुत्र गोरखपुर में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। 22 दिसंबर की रात मेहराजन अपने नाती कासिम के साथ घर पर थी। कासिम के अनुसार रात में दो लोग उसकी नानी के घर पहुंचे थे। दोनों ने खुद को बीसलपुर निवासी रिश्तेदार बताया था। रात में ही मेहराजन की हत्या हो गई थी। साथ ही घर में रखे तीन तोला सोने और ढाई किलो चांदी के जेवर के साथ ही 50 हजार से अधिक की नकदी गायब हो गई थी। 23 दिसंबर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी, लेकिन हत्या और लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ थे। बृहस्पतिवार को एसपी केबी सिंह ने बंडा थाने में मेहराजन के परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की थी। शुक्रवार को पुलिस ने मेहराजन के पुत्र वसीम के दो सालों पीलीभीत के थाना बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सलीम और उसके सगे भाई नईम को गिरफ्तार कर लिया। बंडा एसओ राहुल सिंह के अनुसार सलीम और नईम इस बात से नाराज थे कि वसीम उसकी बहन से भट्ठे पर काम कराता था। उसने जेवर आदि भी गिरवी रख दिए थे। सलीम और नईम का मानना था कि इसके पीछे मेहराजन का हाथ है। इस कारण उन लोगों ने योजना बनाकर मेहराजन की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें