फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुशी नाज प्रथम, शिवा को दूसरा स्थान

विज्ञापन
जीआईसी में भाषण प्रतियोगिता की​ विजेता को पुरस्कृत करते जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार व अन्य
विज्ञापन
- जीआईसी में हुई जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी और प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जीआईसी में मंगलवार को जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीआईओएस हरिवंश कुमार ने किया। इस दौरान भाषण एवं लिखित प्रतियोगिता हुई। इसका विषय श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार रहा। प्रतियोगिता में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा खुशी नाज ने पहला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा शिवा वर्मा ने दूसरा तथा आर्य महिला इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा समीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में आर्य महिला डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता मेहरोत्रा, जीएफ कॉलेज से डॉ. सोनी वर्मा, एसएस कॉलेज के अभिषेक कुमार वाजपेयी रहे। विजेताओं को जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए। संचालन शिक्षक प्रेमशंकर सक्सेना व संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र पाल, आनंद प्रकाश, प्रशस्ति कुमार, राजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र विक्रम सिंह, सतविंदर कौर, गौरव पांडेय, अशोक कुमार, सचिन कुमार त्रिपाठी, वजाहत उल्ला खां, विमल कुमार, रवि कुमार, उमेश कुमार, शुभा गुप्ता, अंकिता मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, मोहम्मद रियाजुद्दीन, मोहम्मद सईद, आशुतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
संगोष्ठी व प्रतियोगिता में जीआईसी, जीजीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज पुवायां, आरवीएम इंटर कॉलेज तिलहर, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज, एलवीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, एजेड खान इंटर कॉलेज, श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

जीआईसी में भाषण प्रतियोगिता की विजेता को पुरस्कृत करते जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार व अन्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें