फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदागंज की खुरचन: यह है शाहजहांपुर की स्पेशल मिठाई, जिसके स्वाद के लोग हैं दीवाने

Tue, 29 Aug 2023 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

खुदागंज खुरचन के लिए मशहूर है। यहां पर कई दुकानों में खुरचन बनाई जाती है। शायद ही कोई मिठाई की दुकान हो, जहां पर इसकी बिक्री न होती हो। लगभग 80 साल से खुरचन बिक रही है, जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं। 
विज्ञापन
खुदागंज की खुरचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जनपद की एक पहचान यहां की स्पेशल मिठाई खुरचन से भी है। यूं तो जिले के विभिन्न स्थानों में यह मिठाई बनती है, लेकिन खुदागंज की खुरचन की बात ही अलग है। यहां पर खुरचन बनाने का काम करीब 80 साल पुराना है। कस्बे में सामान्य दिनों में रोजाना करीब एक कुंतल खुरचन बिकती है। त्योहारों में इसकी बिक्री दोगुनी हो जाती है।

विज्ञापन

 
खुदागंज खुरचन के लिए मशहूर है। यहां पर कई दुकानों में खुरचन बनाई जाती है। शायद ही कोई मिठाई की दुकान हो, जहां पर इसकी बिक्री न होती हो। लगभग 80 साल से खुरचन बिक रही है, जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं। खुरचन का स्वाद चखने के लिए दूसरे जिलों के लोग भी मंगाते हैं। 

ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर के कलान में हटने लगा कोलाघाट पैंटून पुल, चार महीने मुसीबत झेलेंगे तीन लाख लोग
विज्ञापन


करीब 80 साल पूर्व सबसे पहले छोटेलाल गुप्ता खुरचन तैयार करके ठेले से फेरी लगाकर बिक्री किया करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे खुरचन की बिक्री बढ़ने लगी तो मेन मार्केट में उन्होंने एक दुकान लेकर बेचने का काम शुरू कर दिया। छोटेलाल गुप्ता का स्वर्गवास होने के बाद उनके सबसे बड़े बेटे कुंजबिहारी लाल गुप्ता ने खुरचन का कारोबार संभाल लिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

550 से 750 रुपये प्रति किलो मिलती है खुरचन 

कुंजबिहारी लाल गुप्ता के निधन के बाद उनके बेटे विनोद कुमार गुप्ता और राममोहन गुप्ता दुकान पर बैठते हैं। केवल इस दुकान से ही रोजाना 10 किलो से अधिक खुरचन की बिक्री हो जाती है। वर्तमान में खुरचन 550 रुपये से लेकर 750 रुपये प्रति किलो बिक रही है। 

ये भी पढ़ें- यूपी में गोवा जैसा 'Beach': यहां मिलेगा समुद्र तट का मजा, जंगल सफारी का रोमांच; तरोताजा कर देगी खूबसूरती

होली, दीपावली या अन्य त्योहार के समय खुरचन की बिक्री बढ़ जाने से लगभग 20 किलो तैयार होती है। खुदागंज के अलावा तिलहर, शहर, कलान, जलालाबाद आदि स्थानों पर भी खुरचन बनाई जाती है। कई लोग गिफ्ट देने के लिए इस स्पेशल मिठाई का ऑर्डर देते हैं। 

इस तरह बनती है खुरचन  

सबसे पहले बड़ी कढ़ाई में दूध को उबाला जाता है। दूध में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दिया जाता है। इसके बाद कढ़ाई के ऊपर रबड़ीनुमा परत बन जाती है। इसको निकालकर रख लिया जाता है। इसी तरह एक के ऊपर एक परत रखने के बाद खुरचन को तैयार किया जाता है। कुछ कारीगर इसमें अधिक मिठास के लिए हल्की चीनी डालते हैं, तो कुछ कारीगर चीनी का प्रयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें