फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकर संक्रांति को लेकर जगह-जगह खिचड़ी भोज

Mon, 15 Jan 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मकर संक्रांति को लेकर रविवार को कई जगह खिचड़ी भोज कराया गया। हनुमत धाम पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोगों को खिचड़ी परोसी, तो कटिया टोला में पूर्व विधायक राजेश यादव ने भंडारा खिलाया। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुए। लोगों ने दान-पुण्य भी किया।
विज्ञापन

रविवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हनुमत धाम पर भाजपा नेता दीपक शर्मा ने जनसहयोग से खिचड़ी भोज का कार्यक्रम रखा। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने हाथों से लोगों को गर्मागर्म खिचड़ी परोसी। इसके बाद खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कटिया टोला में अल्फाटेक मोबाइल शोरूम के पास भंडारा कराया गया जिसमें पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह ने लोगों को सब्जी, पूड़ी का प्रसाद परोसा। इनके अलावा सिंजई स्थित सरस्वती शिशु बाल विद्या मंदिर में आरएसएस के मातृ मंडल सेवा भारती की ओर से तहेरी भोज कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम कन्याओं को तहेरी खिलाई गई। साथ ही कुछ जरूरतमंद कन्याओं को कंबल भी बांटे गए। इस मौके पर अध्यक्ष सीमा वाजपेयी, सोनल शर्मा, मंजू शुक्ला, ज्योति, पूनम, रेखा, मीनू, रीना अवस्थी आदि मौजूद रहीं। वहीं मोहल्ला हयातपुरा स्थित शिव मंदिर पर भंडारा कराया गया। इस मौके पर डॉ. कमल जोशी, मुन्ना लाल जोशी, राजा भइया, विरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ बिंदू भाई मौजूद रहे।
बरेली मोड़ स्थित नवनिर्मित न्यू नैनीताल थाली ढाबा पर मकर संक्रांति पर सब्जी-पूरी व हलवे का भंडारा हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय संगठन मंत्री उवैस हसन खान, हरिबरन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 30 गदियाना निगोही रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास भंडारा में कन्याओं को भोज कराकर राहगीरों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण हुआ। पार्षद रीता राठौर, छंगे लाल राठौर, सविता सक्सेना, विनीता गुप्ता, जगदीश राठौर, पिंकू प्रजापति, हाकिम सिंह, शैलेंद्र, अवनीश का सहयोग रहा।
मानवता वेलफेयर सोसाइटी की ओर से फैक्टरी इस्टेट स्थित मंदिर के सामने पंडाल लगाकर खिचड़ी भोज कराया गया। संस्थापक अमित श्रीवास्तव, सदस्य शुभम, नीरा श्रीवास्तव, जयंती सक्सेना, अंकिता वर्मा, अधिराज, ईशा, सोना कनौजिया, शालू यादव, अभिषेक राना, गजेंद्र गंगवार, आकाश सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
अल्हागंज में मकर संक्रांति पर्व पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने तहरी भोज कराया। संघ के मुख्य शिक्षक नरेंद्र गुप्ता, उदित गुप्ता, रमेश चंद्र शुक्ला, कृष्ण गोपाल शुक्ला, आढ़ती कमलेश शुक्ला, शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें