फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद से निकली खाटू श्याम की निशान पदयात्रा

Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। श्याम मित्र मंडल की ओर से शनिवार सुबह नगर से खाटू श्याम की निशान पदयात्रा निकाली गई। बैंड बाजा के साथ निकली निशान पदयात्रा में डीजे पर खाटू श्याम के भजन बज रहे थे। नगर भ्रमण करते हुए यात्रा में शामिल श्याम भक्त पैदल बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर को रवाना हुए।
विज्ञापन

सुबह सात बजे नल वाली गली स्थित ठाकुरद्वारा से निशान पदयात्रा की शुरूआत हुई। इसका शुभारंभ परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने किया। पदयात्रा सदर बाजार, बारहपत्थर आदि स्थानों होती हुई शाहजहांपुर को रवाना हुई। यात्रा का नगर में कई स्थानों तथा उबरिया मंदिर पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। निशान पदयात्रा का भाजपा नगराध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, महिला मोर्चा नगराध्यक्ष कुसुमा देवी, मनमोहन द्विवेदी, साजन गुप्ता, वीटू गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, अर्पित भामाशाह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें