फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति के दरबार में पहुंचे केबिनेट मंत्री खन्ना

Sun, 27 Aug 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
Ganeshji
विज्ञापन
श्री गणेशोत्सव पर स्थापित मंडपों में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। इस अवसर पर चौक में सजे मंडप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी मत्था टेका और गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया। चौक स्थित शर्मा जी के डेरा में सजे गजानन के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं और पुरुषों ने प्रसाद अर्पित कर गणपति बप्पा की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद शहर पहुंचे प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दरबार में मत्था टेका और गणपति महाराज की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया। पुजारी राजीव मिश्रा ने पूजन कराया। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, शानू शर्मा, राजा कपूर, अभिषेक श्रीवास्तव, सुचित सेठ, अरुण रस्तोगी, सुधीर गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। सेठ कालीचरण मार्ग स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में मराठा उत्सव मंडल में भी सुबह और शाम को पूजन कर गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया गया और आरती कर सुख-संपन्नता की कामना की गई। इधर, सदर बाजार में लाला रामचरन लाल धर्मशाला में सजे दरबार में मराठा समुदाय के साथ स्थानीय लोगों ने भी पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा से मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें