फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शतप्रतिशत रहा केंद्रीय विद्यालय-1 का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
साक्षी चंदेल91.8 प्रतिशतपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 01
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई की ओर से घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 के सभी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। अभिभावकों ने विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर हर्ष व्यक्त किया। इस वर्ष कक्षा 12 में कुल 117 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 104 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा-12 में शगुन तिवारी ने 94.8 प्रतिशत, साक्षी चंदेल ने 91.8 प्रतिशत तथा अध्ययन जायसवाल ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य एमके गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें