फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कायस्थ महासभा की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों की बनी रणनीति

Thu, 05 Nov 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को मुख्य संरक्षक सीए संजय सक्सेना के आवास पर हुई। इसमें संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महासभा को नई दिशा और ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प दोहराया। बैठक में राजीव सक्सेना, सज्जन बाबू सक्सेना, निर्दोष जौहरी, पवन कुमार सक्सेना, अवनीश सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, डॉ. विजय जौहरी, नीरज सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें