फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्यपाल को अपने कृषि फार्म पर कौशल ने किया आमंत्रित

Mon, 07 Oct 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करते किसान कौशल मिश्रा। स्रोत: स्व
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया ढोढों निवासी प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा ने शनिवार को लखनऊ स्थित राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को अपने कृषि फार्म पर आने का निमंत्रण दिया। कौशल ने बताया कि राज्यपाल ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर जल्द आने का आश्वासन दिया है। कौशल ने हाल ही में वियतनाम की यात्रा की है। राज्यपाल ने यात्रा पर विस्तृत चर्चा भी की। कौशल ने उन्हें अपने कृषि फार्म पर उगाए गए ड्रैगन फ्रूट और लाल भिंडी भेंट की। बताया कि लाल भिंडी मधुमेह रोगियों के लिए औषधि समान है और इसके सेवन से हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है। राज्यपाल से उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के प्रसार अधिकारी डॉ संजीव पाठक ने भी मुलाकात की। उन्हें संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीकी पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें