खुदागंज। ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच दीप सज्जा और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। दीप सज्जा प्रतियोगिता में करिश्मा और अयान ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनम द्वितीय और वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में वंदना और सोनम संयुक्त रूप से प्रथम, प्रियांशी व सोनम द्वितीय और करिश्मा व नैंसी तृतीय स्थान की संयुक्त विजेता रहीं। प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना के निर्देशन और कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेनू पांडेय और डॉ. सुधा देवी की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं के अंत में सभी ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। संवाद