जलाभिषेक करने जाते मूकबधिर कांवड़िये
शाहजहांपुर। एसोसिएशन ऑफ दी डेफ वेलफेयर की ओर से मूक-बधिर कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा निकाली। सभी कांवड़िये यहां से पहले फर्रुखाबाद गए, जहां से कांवड़ भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। जहां भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। संरक्षक हरिशरण वाजपेयी की ओर से कांवड़ियों के लिए भगवान महादेव के चित्रों से सुसज्जित टीशर्ट प्रदान की गई। इस मौके पर वेलफेयर के महासचिव अमन सक्सेना, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद