एसएस कॉलेज में ऊंची कूद लगाती बालिका वर्ग की खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में सोमवार को खेल महोत्सव का आरंभ हो गया। पहले दिन टेबल टेनिस, शतरंज, वॉलीबाल, कबड्डी, ऊंचीकूद, बैडमिंटन की स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
ऊंची कूद के जूनियर बालक वर्ग में आयुष कुमार ने प्रथम और शरद परमार ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग में विनीत त्रिवेदी प्रथम एवं अनिकेत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में कामिनी पाठक पहले, महिमा दूसरे और संध्या तीसरे स्थान पर रहीं।
कबड्डी के सीनियर बालक वर्ग में टीम-ए ने प्रथम व टीम-बी ने द्वितीय स्थान पाया। सीनियर बालिका वर्ग में भी प्रथम व द्वितीय स्थान पर टीम ए तथा टीम बी ही काबिज रहीं। जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज प्रथम, एसएसएमवी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में कुमार स्पंदन विजेता व अनुज अवस्थी उपविजेता रहे। सीनियर बालिका वर्ग में प्रतीक्षा वाजपेयी विजेता और सरिता उपविजेता घोषित की गईं। बैडमिंटन के जूनियर बालक वर्ग में कार्तिक शर्मा ने पहला, स्वयं सक्सेना ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर बालिका वर्ग में नित्या मिश्रा प्रथम, आराध्या शर्मा द्वितीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में विनायक शर्मा पहले, अमित दीक्षित दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में शिप्रा गुप्ता प्रथम, श्रेया सक्सेना द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
खेल महोत्सव के शुभारंभ पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, कॉलेज प्राचार्य आरके आजाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अजीत सिंह चारग, अक्षत दीक्षित, डॉ. विजय तिवारी, मेजर अनिल मालवीय मौजूद रहे।