पुवायां। गांव जेबा के राधेश्याम मेमोरियल इंटर कॉलेज में शतचंडी महायज्ञ और श्रीरामकथा का आयोजन चार मई से होगा। यजमान रामप्रकाश पांडे ने बताया कि यज्ञाचार्य प्रमोद मिश्रा यज्ञ संपन्न कराएंगे। चार मई को कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गोमती नदी के पन्नघाट जाएंगी। श्री रामकथा पांच मई से होगी। संवाद