फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 09 Nov 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जैतीपुर क्षेत्र के नौगवां गांव में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव नौगवां गोविंदपुर में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें दस टीमों ने अपना दम दिखाया।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व विधायक राजेश यादव ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टीमों के बीच कबड्डी के कई मैच हुए। कड़ी स्पर्धा के बाद तिलहर और कलान क्लब की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान कलान ने 17 प्वाइंट हासिल कर जीत दर्ज कर ली। विजेता टीम में इरफान, एहसान, दिलदार, नरेंद्र, आदित्य शामिल रहे। जबकि उप विजेता तिलहर की टीम में शिवेंद्र, पंकज, रोहित गंगवार, अभिषेक कुमार सत्यभान शामिल रहे। विजेता टीम को 6100 और दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को 3100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विवेक यादव, जेडी यादव, ब्रजेश, लालजीत, संदीप यादव, कृपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें