शाहजहांपुर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 13 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित यूथ कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश से काजल यादव ने को-ऑर्डिनेटर के रूप में प्रतिभाग किया। आर्ट ऑफ गिविंग संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर से चयनित 35 प्रतिभाशाली युवाओं ने हिस्सा लिया। इस बीच समाजसेवा, नेतृत्व विकास और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। काजल ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य की सामाजिक गतिविधियों, युवा सहभागिता और जमीनी अनुभवों को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। काजल को संस्था की ओर से उनके क्षेत्र का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। पिछले तीन साल से संस्था से जुड़ीं काजल को यह अवसर उनकी सामाजिक गतिविधियों के कारण प्राप्त हुआ है। संवाद