फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर : दान दी गई भूमि पर श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना को दान में मिली भूमि की पूजा के साथ ही मंगलवार को श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा और पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री चिन्मयानंद मौजूद रहे। महायज्ञ और भंडारे का समापन 23 अक्तूबर को हनुमत जयंती पर होगा।
विज्ञापन

कछियानी खेड़ा मंदिर हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रहा था। मंदिर को हाईवे से पीछे स्थापित किए जाने का फैसला लिया गया। एक महीने से मंदिर में जैक लगाने और दीवार उठाने का कार्य चल रहा है। मंदिर के पीछे की एक बीघा भूमि असमत उल्ला ने मंदिर के लिए दान कर दी। दान की भूमि मिलने के बाद स्वामी चिन्मयानंद ने इस कृषि भूमि को देवभूमि में परिवर्तित किए जाने को लेकर 18 से 23 अक्तूबर तक छह दिवसीय हनुमत महायज्ञ और भंडारे के आयोजन की घोषणा की थी।
मंगलवार को यज्ञाचार्य भानुप्रताप मिश्र और सत्येंद्र पाठक के सानिध्य में सबसे पहले प्रायश्चित पूजन किया गया। फिर गणेश पूजन, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, बेदियों का निर्माण और देव स्थापना की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गुप्ता ने यज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञ वेदी पर आचार्य लक्ष्मीकांत पांडे, बदायूं के आचार्य रामदुलारे त्रिगुणायत, वाराणसी के सुशांत मिश्र शास्त्री, गाजियाबाद के आचार्य रमेश चंद शर्मा, बुलंदशहर के आचार्य ध्रुवनरायण और चंद्र अवस्थी, नोएडा के आचार्य रामेश्वर दयाल शर्मा, नरौरा के आचार्य प्रवीण कुमार और गाजियाबाद के आचार्य वरुण शर्मा शास्त्री ने वेद मंत्रों से यज्ञ संपन्न कराया। पहले दिन भंडारे का आयोजन सत्य प्रकाश आर्य की ओर से किया गया। इसमें भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, एसडीएम राशि कृष्णा, जिला पंचायत सदस्य सौरभ गांधी, रितिक गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष चंद्रकांता त्रिवेदी, मीरा देवी, पप्पू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें