दुर्गा जागरण कमेटी के तत्वाधान में मां भगवती के जगराते में कलाकारों ने माता की सुंदर भेंटें सुनाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
नगर स्थित जैतीपुर मार्ग पर मां काली देवी मंदिर पर हवन यज्ञ के साथ दुर्गा जागरण की शुरुआत की गई। इस दौरान मुरादाबाद से आई जागरण पार्टी के कलाकार तारिक किशोर ने भोले ओ भोले सुनाया तब समूचा पंडाल तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने जब सबके सहारे लाखो, मुझे केवल मैय्या का सहारा गाया तब भक्त मंत्र मुग्ध होकर झुमने पर मजबूर हो गये। इसके बाद चंडमुंड वध और पवन पुत्र हनुमान द्वारा राम लक्ष्मण को कंधे पर बिठाकर लंका दहन की झांकी दर्शको को खूब भाई। मंगलवार को सुबह आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजीव कश्यप, सुरेश कश्यप, सूरज कश्यप, अनिल सिंह, पिंकू सिंह, सोनपाल, बिजलाल, राजकुमार, प्रमोद कुमार, नन्हें, रतन गंगवार आदि का सहयोग रहा।