फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र इलेवन ने दी सुपरकिंग को मात

Mon, 23 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
जितेंद्र इलेवन ने दी सुपरकिंग को मात
विज्ञापन
गांव उदरा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को जितेंद्र इलेवन रूरा की टीम ने सुपरकिंग टिब्भी टीम को 115 रनों के बड़े अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। जितेंद्र इलेवन की टीम के कप्तान जितेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्मल सिंह के 73 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सुपरकिंग की टीम 13 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। निर्मल सिंह ने तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में 103 रन बनाने और सात विकेट लेने पर निर्मल सिंह को मैन ऑफ दि सीरिज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह के पति उपेंद्रपाल सिंह ने विजेता टीम को 51 सौ रुपये की राशि और ट्राफी प्रदान की। उप विजेता टीम को 31 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में अंपायरिंग मंजीत सिंह, मुकेश शर्मा, स्कोरिंग अंकित शर्मा, चंदन और कमेंटरी गुरप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह ने की। आयोजन में हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, कस्तूरी शर्मा, यशपाल सिंह, हीरा सिंह, परमजीत सिंह, हरनेक सिंह, इंद्रजीत सिंह का विश्ेाष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें