डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले सभी विभागों के जूनियर इंजीनियर (जेई) 28 और 29 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला सचिव एम रहमान ने बताया कि उन लोगों की मांगे पूरी न होने की वजह से वे लोग हड़ताल कर रहे हैं। इसके लिए हाईडिल विभाग और पीडब्ल्यूडी में उपस्थित रहेंगे।