बेरी चौकी स्थित शनि मंदिर के पास जेसीआई की ओर से आयोजित अन्नदान कार्यक्रम में भोजन ग्रहण करते
शाहजहांपुर। जेसीआई ने बेरी चौकी के निकट शनिदेव मंदिर में अन्नदान सेवा का आयोजन किया। जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। सेवा कार्यक्रम के तहत पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, हलवा और खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर भुवन बंसल, अभिषेक जयसवाल, अमित वर्मा, अमन मलिक, विपुल कुमार अग्रवाल और नवनीश कटियार उपस्थित रहे। अध्यक्ष नवनीश कटियार ने बताया कि संगठन इसी माह मई में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। संवाद