फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहादुरगंज में रिक्शा स्टैंड पर चली जेसीबी, सुंदरीकरण होगा

Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज स्थित रिक्शा स्टैंड पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। रिक्शा स्टैंड पर कुछ दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे थे। अब रिक्शा स्टैंड की जगह पर सुंदरीकरण करवाकर पार्क बनाया जाएगा। वहीं लोहारों वाले चौराहा से ईदगाह मोड़ तक अतिक्रमण का चिह्नीकरण किया गया, इस मार्ग का चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि रिक्शा स्टैंड काफी पुराना था और जीर्णशीर्ण अवस्था में था। जहां पर पहले रिक्शे खड़े होते थे, वहां कुछ दुकानदारों ने कपड़े, जूते-चप्पल आदि की दुकानें लगा रखी थीं। दुकानदार अपने वाहन भी यहां पर खड़े कर लेते थे। रिक्शा स्टैंड को हटाए जाने के साथ ही दुकानदारों से अपने वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने की अपील की गई है।
इसके लिए वह 100 रुपये देकर एक महीने का पास भी बनवा सकते हैं। बताया कि 17 लोगों ने पास बनवा भी रखा है। अब रिक्शा स्टैंड की जगह पर सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लोहारों वाला चौराहा से ईदगाह मोड़ तक मार्ग का चौड़ीकरण करवाया जाएगा, इसके लिए अतिक्रमण का चिह्नीकरण किया गया है।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने नाले के ऊपर तथा सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। उन्हें 24 घंटे का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान पार्षद दिवाकर मिश्रा, वेदप्रकाश मौर्या, विपिन यादव, सीमा सारस्वत, नरेंद्र गुरु, अनूप गुप्ता, रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।
-
भाजपा सरकार छीन रही गरीबों की रोजी-रोटी : तनवीर
- बहादुरगंज स्थित रिक्शा स्टैंड को हटाने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भाजपा सरकार पर गरीबों की रोजी-रोटी छीनने का आरोप लगाया है। बोले कि भाजपा का महापौर जीतते ही नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन ने गरीबों की रोजी-रोटी छीनना शुरू कर दिया है। बहादुरगंज रिक्शा स्टैंड के पास फड़ और ठेला लगाकर अपने परिवार वालों का पालन पोषण कर रहे थे, वहां पर सब तोड़फोड़ कर उजाड़ दिया गया है। प्रशासन ने पहले वादा किया था कि दूसरे किसी स्थान पर जगह दी जाएगी। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें