फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन्मदिन का केक लेकर आ रहा था जशनप्रीत, हादसे में गई जान

Wed, 25 Sep 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जशनप्रीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मदनापुर। ब्लॉक कार्यालय के सामने सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए थे। इसमें गंभीर रूप से घायल जशनप्रीत (15) की इलाज के दाैरान जान चली गई। वह अपने जन्मदिन का केक लेने बाजार गया था।
विज्ञापन


मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक निवासी सर्वजीत सिंह का बेटा जशनप्रीत कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं का छात्र था। उसका सोमवार को जन्मदिन था। शाम को घर में पार्टी थी। इसलिए वह मदनापुर बाजार से केक आदि सामान लेने आया था। सामान लेकर वह घर लाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठ गया।

फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने ट्रक की चपेट में आकर ई-रिक्शा पलट गया। इसमें जशनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा पर बैठे चार अन्य लोगों को भी चोटें आई थीं। जशनप्रीत को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसने रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सर्वजीत सिंह और बलजीत कौर का जशनप्रीत इकलौत बेटा था। बहन लवप्रीत और पलकप्रीत का भाई की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें