फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सात घंटे देरी से आई जननायक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दरभंगा जंक्शन से अमृतसर तक जाने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार को काफी इंतजार कराया। रूट डायवर्जन के चलते ट्रेन सात घंटे देरी से आई। अप लाइन की जननायक एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 12 बजे शाहजहांपुर के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आती है। रेल लाइन पर काम चलने के कारण जननायक एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया। रूट डायवर्ट होने के कारण ट्रेन सीतापुर के रास्ते के बजाय लखनऊ और गोंडा होते हुए चलाई गई। इसके चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी। ट्रेन शाम करीब सात बजे पहुंची। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के कारण जननायक एक्सप्रेस करीब सात घंटे विलंब से आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें