फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खोदी गईं सड़कों पर लग रहा जाम, वाहनों का धुआं घोट रहा दम

Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है। दिन भर सड़कों पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। खोदी गईं सड़कों पर जाम भी लग रहा है। इसमें फंसे वाहनों से निकलने वाला धुआं लोगों को बीमार बना रहा है। प्रदूषण भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में गलियों को खोदकर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य में लगे ठेकेदारों की मनमानी के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के लाल इमली चौराहा, कटिया टोला, अंटा चौराहा, बेरी चौकी, मालखाना मोड़, कच्चा कटरा, केरुगंज, चारखंभा, गर्रा राजघाट आदि सड़कों को खोदा गया है। सीवर लाइन बिछाने के बाद भी इन सड़कोंं की मरम्मत नहीं कराई गई है।
ठेकेदार ने सड़कों के गड्ढों को मिट्टी से पाटकर छोड़ दिया है। सीवर लाइन का काम शुरू होने के दौरान ही इन मार्गों पर जाम लगना शुरू हो गया था। अब जब काम पूरा हो गया है तो सड़कों की मरम्मत न होने से यातायात बाधित हो रहा है। दिन भर इन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को मालखाना मोड़ से कच्चा कटरा मार्ग, गर्रा मार्ग पर जाम की गंभीर समस्या रही। जाम में फंसे स्टार्ट वाहनों से निकलने वाला धुआं वातावरण को दूषित करता रहा।
विज्ञापन


प्रदूषण बढ़ने से दमा और कैंसर के मरीज बढ़ रहे
फोटो - 31
- चिकित्सक रवि मोहन के अनुसार वाहनों के धुएं में लगभग 90 प्रतिशत तक कार्बन मोनो ऑक्साइड हो सकता है। इसका शरीर खासकर मस्तिष्क, फेफड़े और रक्त पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। कैंसर और दमा जैसी बीमारियों का मूल कारण वायु प्रदूषण ही है। कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा शहर में बर्दाश्त की सीमा से बहुत ज्यादा है। इसके साथ ही उड़ती धूल भी सांस से संबंधित बीमारियों को बढ़ा रही है। एक वाहन 10 किलोमीटर चलने पर उतनी ऑक्सीजन को प्रदूषित कर देता है, जितना एक व्यक्ति एक साल में करता है। वाहन के धुएं में मौजूद लेड, ऐसा जहर है जो नाड़ियों में इकट्ठा होकर, गंभीर बीमारियां पैदा करता है।
विज्ञापन


इस तरह होगी रोकथाम
- सड़कों की मरम्मत कराई जाए।
- यातायात व्यवस्था सुधार कर वाहनों का निर्बाध आवागमन हो।
- वाहनों की संख्या में कमी करके प्रदूषण कम कर सकते हैं।
- वाहनों में गुणवत्तापूर्ण ईंधन का इस्तेमाल हो।
- वाहनों की समय से सर्विस कराएं, ताकि धुआं कम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें