फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिरछा होने की अफवाह पर सिंधौली के पुराने पुल पर लगा जाम

Wed, 10 Jul 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सिंधौली पुल पर जाम लगने के बाद एक ओर से वाहनों को निकलवाया गया। संवाद
विज्ञापन
सिंधौली। पलिया-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित करीब सात दशक पुराने पुल का एक हिस्सा तिरछा होने की अफवाह पर वहां जाम लग गया। बाद में पुलिस ने वाहनों को एक ओर से धीमी गति से निकलवाना शुरू किया। इस कारण पुल के दोनों ओर दिन भर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

लगातार हुई बरसात के बाद खन्नौत के बढ़े हुए जलस्तर से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। दोपहर के समय स्थानीय ग्रामीणों में पुल का दक्षिणी किनारा तिरछा हो जाने की चर्चा फैली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुल पर लगा जाम धीरे धीरे खुलवाया। पुलिस की देखरेख में वाहनों को रोक-रोककर कम स्पीड में पुल से गुजारा गया। इस दौरान पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देख कुछ वाहन पुवायां वापस चले गए। राजमार्ग चौड़ीकरण को मिली मंजूरी के साथ नए पुल के निर्माण का कार्य भी जारी है। नया पुल पूरा होने में छह माह का समय लग सकता है।
000

बाढ़ से दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल
खन्नौत में बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई है। नगर के विद्युत उपकेंद्र से गई मूर्छा फीडर की लाइन खन्नौत पुल के समीप से नदी को उत्तर से दक्षिण क्रास करते हुए जाती है। मंगलवार को लाइन के तार नदी की धार की चपेट आकर पानी में डूब जाने के कारण मूर्छा, मुरछी, तेरा, बरौरा, करनापुर, नथुआपुर, भडेरी, इमलिया, काजीपुर आदि गांवों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन


किसी ने पलिया हाईवे पर सिंधौली में स्थित पुल का एक हिस्सा तिरछा होने की अफवाह फैला दी थी। पुल का निरीक्षण किया गया है। आवागमन सुचारू चल रहा है। कोई दिक्कत नहीं है। संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें