फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के त्योहार पर खरीदारी करने आए लोगों के लिए मुसीबत बना जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धनतेरस की खरीदारी के लिए निकले लोगों के लिए जाम मुसीबत बन गया। शहर की अधिकतर सड़कें जाम हो गई। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वहीं पुलिस के सारे इंतजाम धरे रह गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तक यातायात व्यवस्था ठीक रही। 12 बजे के बाद लोग खरीदारी करने निकलना शुरू हुए तो हर रास्ते पर जाम मिला। चौक क्षेत्र में दोपहर दो बजे कनौजिया मोड़ पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया। मालखाना मोड़ से लेकर कनौजिया मोड़ तक सड़क जाम हो गई। गड्ढे भी जाम की वजह बने। कोतवाली पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। उसके बाद भी भीड़ अधिक होने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो पाया। घंटाघर के पास से सदर बाजार की ओर जाने पर पाबंदी थी। ऐसे में ई-रिक्शा, कारें आदि को रोका तो सड़क जाम हो गई। इसके चलते लोग परेशान रहे।
इसी तरह सदर रोड भी जाम रहा। खास बात यह है कि पुलिस ने बाजारों में व्यवस्था बनाने का जो प्रयोग किया उसके चलते अन्य सड़कों पर व्यवस्था पटरी से उतर गई। ऐसे हालात में लोगों को खरीदारी करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

हरदोई बाईपास पर जाम से जूझे राहगीर
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर शनिवार दोपहर जाम लग गया। जाम के चलते धनतेरस पर खरीदारी करने निकले लोग फंस गए। राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नदारद रहे।
दोपहर करीब ढाई बजे हरदोई बाईपास चौराहे पर हरदोई की ओर से आ रहे एक ट्रक और शाहजहांपुर की ओर से आ रही डीसीएम आमने-सामने आ गई। इसके चलते वहां जाम लग गया। देखते-देखते रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई रोडवेज बसें भी फंस गईं। इससे धनतेरस पर गंतव्य की ओर जा रहे लोगों तथा बाजार में निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अहम बात यह है कि हरदोई बाईपास चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ऐसे में गायब रहे। जब लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की तो सिपाही वहां आए और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें