जेल अधीक्षक सोहन लाल गुप्ता के सेवानिवृत्त के अवसर पर शनिवार को जेल परिसर में हुए कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।
कार्यक्रम में जेलर मनीष कुमार ने जेल अधीक्षक को फूल माला पहनाकर उनका अभिवादन करते हुए उनके ढाई वर्ष के सेवा काल की उपलब्ध्यिां बताईं। जिला अपराध निरोध कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सक्सेना उनके सेवाकाल बंदियों लिए अच्छा समय बताया। जेल अधीक्षक ने अपने सेवाकाल का स्मरण करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी के अंतिम ढाई साल यहां पर बहुत अच्छे गुजारे। इसके साथ ही उन्होंने सहयोगी स्टाफ को धन्यबाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर नीरज कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डॉ.एनएस मान, डिप्टी जेलर जीएस यादव, आरआर सिंह, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।