फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाथ नहीं आया जगवीर, कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
0 जैतीपुर में सड़क उखाड़ने के चर्चित मामले में पुलिस को है तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जैतीपुर के सड़क उखाड़ने के चर्चित मामले का मुख्य आरोपी जगवीर 28 दिन के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। जगवीर समेत पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। काफी कोशिशों के बाद भी नतीजा शून्य होने के बाद पुलिस कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेगी।
दो अक्तूबर को जैतीपुर में सड़क उखाड़ने के मामले में जगवीर समेत 15 से 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला शासन तक पहुंचने के बाद सीएम ने संज्ञान लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व क्षतिपूर्ति के निर्देश दिए थे। सीएम तक मामला पहुंचने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों की धर-पकड़ को शुरू किया।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास का दावा करती रही, जबकि जगवीर ने कचहरी में अग्रिम जमानत याचिका भी डलवा दी थी। अदालत ने उसकी याचिका पर्याप्त आधार न होने पर खारिज कर दी थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पर 28 दिन बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी जगवीर पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

उसकी तलाश में एसओजी तक लगाई गई। जगवीर के हत्थे नहीं चढ़ने पर पुलिस कोर्ट से गैरजमानती वारंट लेने जा रही है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि कोर्ट से गैरजमानती वारंट के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें