फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छाए रहेंगे बादल, 24 घंटे में बूंदाबांदी होने के आसार

Sun, 28 Jul 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें