फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिजर्वेशन करने वाले कर्मचारी नहीं, यात्रियों को लग रही चपत

Thu, 12 Oct 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने के लिए एक मात्र आरक्षण काउंटर है। लंबी लाइन के चलते कई बार यात्रियों को टिकट ही नहीं मिलता या फिर उन्हें निजी टिकट काउंटराें पर अतिरिक्त रुपये देकर रिजर्वेशन कराना पड़ रहा है। रेलवे के अफसर स्टाफ नहीं होने के चलते हाथ खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 150 से अधिक सवारी ट्रेनें गुजरती हैं। ट्रेनों से आवाजाही के लिए बड़े पैमाने पर लोग रिजर्वेशन कराने के लिए हर दिन पहुंचते हैं, लेकिन रेलवे के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। रेलवे स्टेशन पर मात्र एक ही काउंटर पर कर्मचारी रिजर्वेशन करते हैं। इसके चलते हर दिन लंबी लाइन लगती है। समय खत्म हाेने के बाद कंप्यूटर बंद कर लोगों को लौटा दिया जाता है। इसके बाद निजी काउंटरों पर यात्रियों को अतिरिक्त 30 रुपये देने पड़ते हैं।

पांच का स्टाफ, एक लंबी छुट्टी पर
-रिजर्वेशन काउंटर पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इसमें एक लंबी छुट्टी पर चल रही है। एक व्यक्ति के अवकाश पर चले जाने के चलते सिर्फ एक ही काउंटर का संचालन हो पाता है। इसका खामियाजा रेलवे के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें