फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में नवाचार का दृष्टिकोण होना आवश्यक : डॉ. वर्मा

Sat, 20 Apr 2024 05:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एस एस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में बोलते मुख्य अतिथि डा. के के वर्मा। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में प्रिपरेशन ऑफ प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि डॉ. केके वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में नवाचार का दृष्टिकोण होना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के वाणिज्य विभाग के डाॅ. केके ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को अपने प्रोजेक्ट का विषय बनाना चाहिए। रिपोर्ट में अन्य तथ्यों के साथ समस्या के संभावित समाधान भी देने चाहिए। प्रोजेक्ट रिपोर्ट अधिक बड़ी न होकर महत्वपूर्ण मसौदे से युक्त होनी चाहिए l
रिपोर्ट को आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए ग्राफ तथा डायग्राम आदि का प्रयोग भी किया जा सकता है। रिपोर्ट की भाषा सरल होनी चाहिए जो आमजन को भी आसानी से समझ में आ सके। बृजलाली के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में डाॅ. कमलेश गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डाॅ. गौरव सक्सेना, डाॅ. अजय कुमार वर्मा, डाॅ. संतोष प्रताप सिंह, डाॅ. सचिन खन्ना, अपर्णा त्रिपाठी, डाॅ. रूपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें