मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार को ज्ञापन देते सीनियर सिटीजन सोसाइटी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : credit
शाहजहांपुर। सीनियर सिटिजन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें मांग रखी गई कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रथम काउंटर बनवाया जाए, भर्ती के लिए अलग कक्ष हो, वरिष्ठ नागरिकों की अच्छे से देखभाल हो, उचित चिकित्सा व्यवस्था, परिवार का सहयोग न मिलने पर उचित देखभाल की जाए। प्राचार्य ने सभी बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वरिष्ठजनों के लिए अलग से पर्चे व अलग काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। उनके लिए अलग कक्ष की भी व्यवस्था की जा रही है। गंभीर बीमारी में जूनियर की जगह सीनियर डॉक्टर ही परामर्श देंगे। परिवार वाला कोई देखरेख नहीं करता तो भी अलग से पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश चंद्र शुक्ला, राम रक्षपाल, रवि शर्मा, सुशील चंद्र वाजपेयी, मुरलीधर भोजवाल, राजेश द्विवेदी, हरिनंदन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद