शाहजहांपुर। इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर से जनपदीय ट्रॉयल का आयोजन डॉ.सुदामा विद्यास्थली के मैदान पर कराया गया। बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग में इस्लामिया कॉलेज ने एसपी कॉलेज को 1-0 से हरा दिया। बालिका वर्ग में कंपोजिट हथौड़ा ने आर्य कन्या कॉलेज को हराया। जिला स्तरीय टीम में अंडर-16 पुरुष वर्ग और अंडर-16 बालिका का चयन किया गया। इससे पहले खिलाड़ियों से एसडीएम महेश कैथल ने परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर सचिव राम कुमार, राहुल सिंह, फरा नाज, दीप शिखा, राजीव गंगवार, रत्नेश शुक्ला, मुशाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद