फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज की आत्मा है मानचित्र

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
फौज की आत्मा है मानचित्र
विज्ञापन
 वटालिय में चल रहे एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में रविवार को महिला और पुरुष कैडेट्स को मानचित्र का ज्ञान कराया गया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल एसके सिंह ने कहा कि मानचित्र फौज की आत्मा है। मानचित्र के माध्यम से दुश्मन के ठिकानों का पता लगाया जाता है। युद्ध के मैदान में मानचित्र का ज्ञान बहुत उपयोगी साबित होता है। कर्नल सिंह ने कहा कि मानचित्र में दर्शाए गए परंपरागत चिन्हों और पक्के निशान के द्वारा दुश्मन के ठिकानों का पता लगाया जाता है। इसी आधार पर फौज अपना आपरेशन चलाती है। इससे पूर्व कैडेट्स ने ड्रिल का प्रशिक्षण लेकर खूब पसीना बहाया। इस दौरान कैडेट्स ने छह फिट की दीवार कूदकर, जिग-जैक पर चलना, रस्सी पर चढ़ना सीखा और उसका कड़ा अभ्यास भी किया। इसी कड़ी में आठ फिट की खाईं पार करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जीएफ कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संगीता सिंह ने योग दर्शन पर प्रकाश डाला। कीर्ति चक्र डिप्टी कैंप कमांडेंट सुधीर कुमार सिंह ने आब्सटेकल एरिया का महत्व समझाया। प्रशिक्षण में मेजर एनयू खान, मेजर अनिल मालवीय, कैप्टन राम कुमार, लेफ्टिनेंट एमएस शुक्ला, लेफ्टिनेंट एसपी सिंह, लेफ्टिनेंट शैलेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जेपी सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें