फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। नगर पंचायत निगोही के सदस्यों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को अपर नगर आयुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपा। सदस्यों का कहना है कि योजना की सूची में पात्रों के स्थान पर अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। एक व्यक्ति खुद को डूडा का अधिकारी बताकर बिचौलियों से धन लेकर अपात्रों को लाभ दिलाने का भरोसा दे रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सूची में लगभग 325 नाम हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अपात्र होने की आशंका है। सदस्यों ने विधवा, वृद्ध और दिव्यांग श्रेणी को छोड़कर अन्य संदिग्ध नामों की जांच की मांग की है। उन्होंने डीएम और मुख्यमंत्री को भी पत्र की प्रतियां भेजी हैं। सदस्यों ने 12 जून तक कार्रवाई न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है। राजेश सिंह सहित कई सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें