फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इरफान अहमद को मिला राष्ट्रीय उर्दू शिक्षक पुरस्कार

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इरफान अहमद को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ की ओर से दिल्ली के गालिब एकेडमी में राष्ट्रीय उर्दू शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मोहल्ला दिलाजाक निवासी इरफान अहमद अंसारी को गोल्ड मेडल देकर राष्ट्रीय उर्दू शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल खिरिया रसूलपुर के प्रधानाध्यापक इरफान अंसारी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और छात्रों को नई तकनीक का उपयोग कर पढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया गया। उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के डॉ. सैफ अली चौधरी, कौमी मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष मुफ्ती डॉ. अब्दुल मालिक मुगेशी, डॉ. स्वालेह चौधरी ने उन्हें मेडल, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें