फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बा स्कूल में छात्रा की मौत की जांच रिपोर्ट सौंपी

Sat, 28 Sep 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर के किला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा की 19 सितंबर को हालत खराब हो गई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

रोजा के गांव जमुही निवासी विनोद सिंह की 15 वर्षीय बेटी मोहिनी सागर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसके बीमार होने पर 17 सितंबर को परिजन अपने साथ ले गए थे। हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि विद्यालय में खाना अच्छा नहीं दिया जाता था। घटना के बाद विद्यालय का सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने निरीक्षण किया था। उन्हें वहां तमाम कमियां मिलीं थी।
मामले की जांच के लिए सीडीओ ने कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को बीएसए ने अपनी जांच आख्या सीडीओ को भेज दी। सीडीओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। सीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार वार्डन ने छात्रा के बीमार होने की सूचना उसके परिजनों को दी थी। छात्रा के शरीर में खून की कमी थी। वार्डन ने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना देने में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें