फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेहूं में मिट्टी मिलाने के मामले की शासन स्तर से जांच शुरू, आज आएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूं में मिट्टी मिलाकर बांटे जाने के मामले की जांच के लिए शासन से टीम आएगी। टीम के शनिवार को पहुंचने की संभावना है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के पास नौ अक्तूबर को मिट्टी मिले गेहूं के वितरण की शिकायत आई थी। उन्होंने टीम बनाकर जांच कराई तो सामने आया कि एफसीआई और विपणन विभाग के कर्मचारियों की जानबूझकर की गई अनदेखी से जनता तक मिट्टी मिला अखाद्य गेहूं पहुंच गया। डीएम ने जांच का जिम्मा न निभाने वाले एफसीआई के तीन और कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति के साथ प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को पत्र भेजा।
अब शासन स्तर से मामले की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को शासन स्तर से खाद्य एवं रसद विभाग की टीम आकर डीएम द्वारा भेजे गए पत्र के आरोपों के सत्यापन के लिए आएगी। सत्यापन के बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को देगी। तब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर निर्णय होगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से टीम जांच के लिए आएगी।
विज्ञापन


-
खाद्यान्न खरीद में खेल करने वालों पर नजर
जिले में चाहे गेहूं की खरीद हो या फिर धान की, प्रशासन के कुछ अधिकारी-कर्मचारी जमकर खेल करते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। लंबे समय से जिले में जमे इन लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गेहूं में मिट्टी मिलाने के खेल में कर्मचारियों के साथ ही पूरा गैंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें