फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 30 लाख की ठगी की विवेचना पुवायां से बीसलपुर स्थानांतरित

Thu, 04 Jul 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सोने के सिक्के सस्ते में बेचने के नाम पर बीसलपुर के सराफा व्यापारी विवेक अग्रवाल के साथ ठगी के मामले की विवेचना आईजी के आदेश पर बीसलपुर थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। इस मामले में छह लोगों को पुवायां पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मई में विवेक अग्रवाल को ठग गिरोह के लोगों ने सस्ते में सोने सिक्के दिलवाने की बात कहते हुए संपर्क किया था। उनको एक सिक्का चेक भी कराया था, जो असली था। विवेक अग्रवाल से चार जून को पुवायां क्षेत्र में ठग गिरोह के लोगों ने 30 लाख रुपये ले लिए थे और भाग निकले थे। विवेक अग्रवाल ने 13 जून को आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस गिरोह में शामिल गांव पसियाखेड़ा के मुसीर उर्फ मोहसिन, लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव रसूलपुर के आजम और मोहम्मदी के मोहल्ला देवस्थान के मोहसिन, गांव बनगवां के वेदपाल, बंडा के मोहल्ला पटेलनगर के इस्लाम की पत्नी मरियम और मोहम्मदी निवासी राहत उर्फ राहिद को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों से छह लाख 70 हजार की बरामदगी भी हो चुकी है। पांच आरोपी अभी फरार हैं, जिसमें तीन की लोकेशन पुलिस को मिल गई है। उधर मामले की विवेचना आईजी के आदेश पर पुवायां से बीसलपुर थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आगे की विवेचना अब बीसलपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें