फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में उमड़ा क्षत्रिय स्वर्णकार समाज

Sun, 03 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
परिचय सम्मेलन में उमड़ा क्षत्रिय स्वर्णकार समाज
विज्ञापन
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सजातीय लोगों ने बेटे-बेटियों के विवाह के लिए पंजीकरण कराया। युवा इकाई के इस आयोजन में बरेली, बदायूं, हरदोई, सीतापुर, पीलीभीत, बालामऊ, दिल्ली, गाजियाबाद आदि जनपदों से बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बेटे-बेटियों के साथ शिरकत की और एक-दूसरे परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान लगभग डेढ़ सौ युवाओं के पंजीकरण भी हुए। युवा जिलाध्यक्ष अनूप वर्मा की देखरेख में आशीर्वाद मैरिज लॉन में हुए परिचय सम्मेलन में गनेश चंद्र वर्मा, संजीव वर्मा, आशीष वर्मा, शंकर वर्मा, मयंक वर्मा, प्रदीप वर्मा, सतीश सर्राफ, पंकज सर्राफ, कपिल सिंह, प्रभाकर वर्मा, राजीव वर्मा, आनंद वर्मा, गौरव वर्मा, दीपक कंदर्प आदि का योगदान रहा। संचालन प्रदीप वर्मा और सुदर्शन वर्मा सलिलेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें