फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छूटे बच्चों का टीकाकरण कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बिजलीपुरा में सत्र का निरीक्षण करते जिला प्रतिरक्षण अ​धिकारी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने शनिवार सुबह मोहल्ला हुसैनपुरा में आयोजित शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (यूएचएसएनडी) सत्र का निरीक्षण किया। एएनएम से टीकाकरण उत्सव, छह माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली आयरन सिरप के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा यू विन पोर्टल से बचे हुए बच्चों की लिस्ट देखने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए सभी बच्चों का टीकाकरण करने के पश्चात पोर्टल पर फीडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाएं और सभी टीके समय पर अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि विटामिन ए एक ऐसा जरूरी विटामिन है, जो शरीर खुद नहीं बना सकता है। आहार में विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। इससे आंख, दांत, हड्डियाें और नरम ऊतकों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें