फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अव्यवस्था मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Thu, 24 Oct 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम द्वारा गठित डिस्ट्रिक्ट इंफोर्समेंट टीम ने बुधवार को शहर में पंजीकृत 11 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिलास्तरीय 11 अधिकारियों की डिस्ट्रिक्ट इंफोर्समेंट टीम का गठन किया है। टीम में शामिल अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों व आपात स्थिति में बचाव और राहत हेतु मार्ग, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल, वेंटिलेशन, पंखों आदि की जांच की। सभी कोचिंग संचालकों को सामान्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कुछ कोचिंग संस्थानाें में वेंटिलेशन या अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। कमियां मिलने पर नोटिस भेजकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के लिए डीएम ने डीआईओएस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें